अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फर नगर, मई 5 -- जानसठ/सिखेड़ा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा।रविवार को पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंग नगर चौकी पर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से एक टैम्पू जा रहा था। चालक पुलिस को चैकिंग करता देख वापस मोड़कर पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसको पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 60 पेटी ( 2700 पव्वे ) देशी अवैध शराब की मिली। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में उसने अपना नाम प्रेम पुत्र नकलीसिंह निवासी शेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर बताया। पूछताछ के दौरान उसके पास से ना तो टैम्पू के कागज ओर ना ही शराब के कागज मिले। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.