बगहा, मई 8 -- श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बगही निमिया टोला में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की दोपहर में दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला के घर पहुंचकर शराब बिक्री का विरोध कर रहे थे। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर बगही निमिया टोला निवासी महिला सुचिता देवी को अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इसकी जानकारी दी है। है। गिरफ्तार महिला की पहचान बगही निमिया टोला निवासी गौरीशंकर चौधरी की पत्नी सुचिता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- अवैध शराब समेत महिला धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...