कुशीनगर, जून 4 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के खड्डा थाना क्षेत्र की सालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर चर्चाओं में है। चौकी प्रभारी और एक कथित शराब तस्कर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में अवैध शराब से लदे वाहन को छोड़ने के एवज में कथित रूप से रुपये के लेन-देन और मोलभाव की बातें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने इसकी जांच एडिशनल एसपी को सौंपते हुए शाम तक रिपोर्ट तलब की है।

शराब की जांच और वायरल ऑडियो सूत्रों का कहना है कि सालिकपुर चौकी पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी जांच की थी। जांच के दौरान व...