सिमडेगा, अप्रैल 9 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी क्षेत्र के जामडीह से पुलिस ने अवैध शराब रखने और बिक्री करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया गया कि 25 मार्च को बॉसजोर ओपी क्षेत्र के सिहरजोर जामडीह स्थित कृष्णा सिंह के घर में स्थित किराना दुकान से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के कुल 196 बोतल अवैध अग्रेजी शराब बरामद किया था। उस वक्त इस किराना दुकान मालिक कृष्णा सिंह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.