बेगुसराय, मार्च 1 -- बलिया। पुलिस ने रविवार को दनौली फुलवरिया बहियार में सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया। साथ ही, भावानंदपुर पंचायत अंतर्गत शाहपुर गांव से छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से 12 लीटर देसी शराब बरामद कर धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को दनौली फुलवरिया के बहियार से सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब को विनष्ट किया गया। जबकि, शाहपुर वार्ड 5 निवासी उदय महतो के पुत्र मनोज महतो को गिरफ्तार किया गया है। उस पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...