औरैया, जनवरी 31 -- औरैया। कोतवाली औरैया पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 21 क्वार्टर नाजायज देशी शराब बरामद की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दयालपुर ओवरब्रिज से करीब 100 कदम कानपुर की ओर एक युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास पुत्र अवध बिहारी उम्र करीब 24 वर्ष निवासी प्रेमानंद आश्रम के पास, कस्बा व थाना कोतवाली औरैया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 क्वार्टर रेड ऑरेंज मार्का देशी शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...