सोनभद्र, मई 19 -- शक्तिनगर। अवैध शराब बेचने वाले चार लोगों के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कारवाई से घरों-परचून आदि की दुकानों पर शराब रख बेचने वालों में हड़कंप मच गया है । चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीना बरवानी में राम लल्लू पुत्र स्वर्गीय पहलू के घर दबिश दी जिसके कब्जे में से 30 पाउच अवैध देशी शराब ब्लू लाइन बरामद की। बीना बस स्टैंड के पीछे जमशिला रेलवे लाइन के पास एक जनरल दुकान से नंदलाल विश्वकर्मा और धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा के कब्जे से 10 केन बियर, 11 शीशी अंग्रेजी शराब व एक देशी बंटी बबली का पाउच बरामद किया गया। राकेश सोनी पुत्र सुग्रीव सोनी निवासी बड़वानी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद करने की बात कही है। पुलिस ने चारो कों गिरफ्तार कर 60 आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।

हिंदी...