पिथौरागढ़, अप्रैल 2 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने बीते रोज चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को केदार दत्त अपने ढाबे की आड़ में अवैध शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...