गुड़गांव, मई 25 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन आरोपियों का पुलिस ने पकड़ा है। न्यू कॉलोनी निवासी देशराज को शराब की 18 बोतल के साथ पकड़ा है। राजस्थान के टोंक के गांव ललवाड़ी निवासी विनोद कुमार को सूरत नगर फेज-दो से शराब के 75 पव्वों के साथ पुलिस ने पकड़ा, जबकि उत्तर प्रदेश के मोहित उर्फ बाबा को गांव मोहम्मदपुर झाड़सा से 35 बोतल के साथ पकड़ा है। आरोपी अभी मोहम्मदपुर झाड़सा गांव में रह रहा है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...