अवैध शराब बेचते युवक को दबोचा
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- पलवल, अजित कुमार। हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी और देसी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एएसआई अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि पथवारी मंदिर के रास्ते पर अपने निर्माणाधीन मकान के सामने नरेंद्र निवासी हसनपुर अवैध शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी तेजी से वहां से निकलने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे दो प्लास्टिक कट्टों से 30 पव्वे रॉयल ग्रीन, 24 पव्वे ऑल सीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.