अमरोहा, मई 17 -- बछरायूं। अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का आरोप है कि गांव में कुछ लोग चोरी-छिपे शराब बेच रहे हैं, जिससे उनके घरों में क्लेश होता है। बच्चों पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। रविवार को गांव ढ्योटि में शराब बिक्री का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। पति घर में शराब पीकर आते हैं और रोजाना मारपीट में झगड़ा करते हैं। गुस्साई महिलाओं ने गांव में ही धरना शुरू किया। ग्राम प्रधान उधम सिंह व थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि यदि गांव ...