चंदौली, जुलाई 28 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार की देर रात 46.72 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरपीएफ से मिली सूचना के आधार पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में लोको कॉलोनी स्थित लोको ग्राउंड के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चार संदिग्धों को रोककर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के रोहतास जिले के निवासी कुन्दन कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मोहन पासवान और जितेन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई है।पूछताछ यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर स्टेशन पर 22 लीटर विदेशी शराब क...