हरदोई, सितम्बर 14 -- हरदोई। अवैध कच्ची शराब बनाते पकड़े गए तीन अभियुक्तों को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या छह शैलेंद्र यादव ने दोषी करार देते हुए पांच-पांच वर्ष कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने तीनों पर पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह के अनुसार कछौना थाना पुलिस ने ग्राम पूरबखेड़ा में यूकेलिप्टस के पेड़ के पीछे अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हुए किशोर कंजड़ पुत्र रामलाल, राजीव कंजड़ पुत्र महेश निवासी पूरबखेड़ा और रंजीत पुत्र इतवारी निवासी कोथावां, थाना बेनीगंज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने सूर्यनरायन, योगेंद्र सिंह, राकेश, मनोज कुमार और अवधेश तिवारी समेत पांच गवाह पेश किए। साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्याय...