चाईबासा, मई 17 -- चाईबासा। उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से लातरसिका में छापामारी कर अवैध रूप से देशी शराब बेचने वाले 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार को दर्ज मामले में मुफस्सिल थाना के लातरसिका निवासी जोकेन सांडिल, बूढन सिंह सांडिल, घन सिंह सांडिल, पिंकी सांडिल और कमल सांडिल को आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि इनके द्वारा लातरसिका गांव के बगल में शराब भट्टी बना कर देशी शराब बनाया और बेचा जा रहा था। उत्पाद विभाग ने कुछ लोगों द्वारा लातरसिका में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक हिरासत में बरामद शराब और जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब के मामले में छह गिरफ्तार, जावा महुआ किया नष्ट

हिंदी हि...