बलिया, मार्च 18 -- बलिया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि शहर से सटे बसंतपुर तथा उसके आस-पास के गांवों में बिक रही अवैध शराब तथा भट्टी और सरकारी शराब की दुकान से आराजकता फैल रही है। समिति ने प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंप सरकारी शराब की दुकान हटाने और अवैध शराब बिक्री तथा बनाने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। समिति की नेता नन्हकी देवी ने बताया कि इन शराब की दुकानों के कारण क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी हो रही है, मारपीट की जा रही है। बीते दिनों बसंतपुर गांव में इसी तरह की एक घटना पति के द्वारा शराब पीने के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई। समिति की कोषाध्यक्ष चांदनी सिंह ने बताया कि वह इससे पहले भी इन मुद्दों पर लगाम लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन दी थी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.