गिरडीह, जून 2 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का खुलासा हुए दो माह बीतने वाला है बावजूद मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। कहा कि तभी इस तरह के धंधा पर अंकुश लगेगा। यह भी पढ़ें- पुलिस छापेमारी में 10 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरारभाजपा मंडल अध्यक्ष का बयान भरकट्टा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि चिताखारों में धान के गोदाम में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ स्वयं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने किया था। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री और उपकरण भी बरामद कि...