झांसी, मई 27 -- झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र बंगरा में अवैध कच्ची शराब को लेकर बुधवार महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले कबूतरा डेरा पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद चौकी पहुंची। पुलिस से नोंक-झोंक हो गई। फिर भी आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस को खरी-खरी सुनाई। आरोप लगाया कि मिली भगत से डेरों पर अवेध कच्ची शराब बन रही है। जिससे कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। युवा भी इसकी गिरफ्त में आते जा रहे हैं। बंगरा की रहने वाले मूर्ति देवी, मीरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुए। बुधवार को वह पास में स्थित कबूतरा डेरा पहुंची। वह हाथों में तख्तियां लिए थीं। जिन पर डेरों से अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां बंद कराने को लेकर लिखा था। यहां महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि अवैध कच्ची शराब बदं करो बंद करो। उनके बच्चे बर्बाद हो गए। वह दारू प...