बरेली, अप्रैल 23 -- बरेली। लक्ष्मी नगर कॉलोनी में संचालित कथित अवैध शराब की दुकान को लेकर पार्षद सीता पटेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कई पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि वर्ष 2025 में संजय नगर की शराब की दुकान को अवैध रूप से लक्ष्मी नगर कॉलोनी में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसका स्थानीय लोगों ने लगातार विरोध किया। पार्षद सीता पटेल, उनके पति एवं पूर्व पार्षद बब्लू पटेल सहित कॉलोनीवासियों ने कई बार शिकायत की। 29 जुलाई 2025 को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के आवास पर एक लिखित समझौता हुआ था, जिसमें दुकान मालिक ने 1 अप्रैल 2026 तक दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब तक दुकान नहीं हटाई गई। पार्षदों ने जिला आबकारी अधिकारी और क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.