इटावा औरैया, मार्च 20 -- क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया। 4 जुलाई 2023 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से करीब 540 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। जिसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहले शराब जब्त की गई, अब 20 मार्च को कंटेनर भी जब्त कर लिया गया। थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...