मऊ, फरवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सघन चेकिंग अभियान के दौरान 185 शराब की दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों की सघन तलाशी लिया गया। चेकिंग कार्रवाई के दौरान 198 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया। अभियान के तहत 197 लोगों के खिलाफ 34/290 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया। वहीं 35 व्यक्तियों को चेतावनी जारी किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...