देहरादून, मार्च 29 -- कीर्तिनगर। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चौरास पुलिस चौकी क्षेत्र में बड़ियारगढ़ रोड़ पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 12 बोतल और 8 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी कब्जे में ली है। पुलिस ने अजय गैरोला (32 वर्ष) पुत्र ज्ञानानंद गैरोला, निवासी ग्राम सेरा बरधार, थाना रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस टीम में दीपेन्द्र रावत, प्रदीप, हरीश चंद और करण आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...