अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अप्रैल 17 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब और बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने क्वारब रोड में चेकिंग अभियान चलाया। लोधिया की ओर ऑल्टो कार से नौ पेटी अवैध शराब और आठ पेटी बियर बरामद हुई। पुलिस ने बिरोड़ा गांव निवासी अक्षत सिंह बिरोड़िया को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर लिया है। यहां चौकी प्रभारी एनटीडी दिनेश सिंह परिहार, किशोर कुमार, सुन्दर लाल, सूरज कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.