बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब में विभिन्न ब्रांड की कुल 46 बोतलें शामिल हैं।पुलिस को सूचना मिली कि एक दुकान के सामने खड़ी कार में कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कार से अवैध शराब की खेप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रजनीश कुमार निवासी उतरौला व जितेंद्र वर्मा निवासी बलरामपुर बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना लाइसेंस के शराब का परिवहन व बिक्री कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तह...