अवैध शराब के साथ दो आरोपी धराया
जामताड़ा, जून 22 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम पुलिस ने रविवार रात को थाना क्षेत्र के हांसीपहाड़ी रोड पर अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो दुकानों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। थाना प्रभारी प्रदीप राणा को सूचना मिली थी कि हांसीपहाड़ी रोड के किनारे स्थित दो दुकानों में देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और वहां अवैध रूप से शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए थाना के एएसआई गुलशन कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें एएसआई राकेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम ने बताए गए ठिकानों पर अचानक दबिश दी। पुलिस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.