अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, जून 13 -- ऑपरेशन प्रहार के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बागेश्वर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम अलीपुरा, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर, हाल निवासी सोमपाल का मकान, राजीव नगर, कोतवाली ज्वालापुर से 28 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद की गई। वहीं कमल पुत्र रामपाल कश्यप निवासी टंकी नंबर-6, मायापुर, कोतवाली नगर हरिद्वार के कब्जे से 48 टेट्रा पैक और राज चौरसिया पुत्र संदीप चौरसिया निवासी सुभाष नगर, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार के पास से 23 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.