पूर्णिया, मार्च 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी के पास से दस लीटर अवैध शराब भी जप्त किया है । गिरफ्तार शराब कारोबारी रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत सिंघियान सुंदर निवासी चौधरी मंडल का पुत्र लक्ष्मी मंडल है । भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिंघियान सुंदर गांव में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ छापेमारी करते हुए शराब कारोबारी लक्ष्मी मंडल को दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । ------शराब के साथ दो गिरफ्तार :--बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना प...