सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- परसौनी। थाना क्षेत्र में मद्य निषेध कानून को सख़्ती से लागू करते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी करते हुए 23.7 लीटर देसी एवं विदेशी अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मौके से बरामद शराब को विधिवत जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परसौनी खिरोधर पंचायत अंतर्गत हीरा कन्हौली गांव निवासी स्व. रघुनाथ राय के पुत्र सरोज राय के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मद्य निषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.