रांची, मई 31 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी कर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ गोविन्द महतो को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 20 लीटर महुआ शराब के साथ विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मलमाडू चौक के पास उषामातू जाने वाली सड़क स्थित शगनु महतो के घर में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक डब्बों में 20 लीटर महुआ शराब, रॉयल गोल्ड व्हिस्की की चार बोतल तथा गॉड फादर बीयर के आठ कैन बरामद किए गए। पूछताछ में गोविन्द महतो शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्र...