हापुड़, मई 3 -- कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस टीम सीटीए कट क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर खैरपुर-खैराबाद मार्ग की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गंदे नाले की पुलिया के पास पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवकुमार निवासी आलमपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 24 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार, अन्य कारोबारी फरार पूछताछ में उसने शराब बेचकर जीविकोपार्जन करने की बात कबूली। लाइसेंस न दिखाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया ...