चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता पुलिस ने होली के दौरान अभियान चलाकर अवैध शराब के साथ आठ लोगों को पकड़ा है। इनमें जगदीश उर्फ जग्गू निवासी सतना बस स्टैंड के पास जनपद सतना मप्र को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, राजेश निवासी गोंडा थाना बहिल पुरवा को 19 क्वार्टर, महेन्द्र निवासी बडी मडैयन थाना बहिल पुरवा 18 क्वार्टर, किशोर निवासी बक्टा बुजुर्ग थाना पहाड़ी को 24 क्वार्टर, वीरेन्द्र सिंह निवासी प्रसिद्धपुर थाना पहाड़ी को 45 क्वार्टर, शिवबरन निवासी दुगवां थाना भरतकूप 28 पाउच, मनोज यादव निवासी सिकरी मोड़ थाना पहाडी 14 पाउच व महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिगवां कोटा कदैंला थाना मानिकपुर को 60 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...