सिमडेगा, मई 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। पिछले एक सप्ताह से चले छापेमारी अभ्रियान के क्रम में चार सौ अठारह किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध देशी शराब विनष्ट किए गए। अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी विनष्ट किया गया है। सिमडेगा पुलिस ने जनता से अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की बात कही। यह भी पढ़ें- 1400 किलोग्राम जावा महुआ जब्त, 5 अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टी ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...