सिमडेगा, जून 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभ्रियान चलाया गया। चार जून से दस जून तक चले अभियान के क्रम में पुलिस ने पाँच सौ नवासी किलोग्राम जावा महुआ एवं बासठ लीटर अवैध देशी शराब विनष्ट किया। सिमडेगा पुलिस ने जिले की जनता से अवैध शराब की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की बात कही है। इधर पुलिसिया कार्रवाई से अवैध शराब का धंधा करने वालो में हड़कंप देखा गया। यह भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चटकपुर और गुरगुटोली में भट्ठियां ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...