अवैध शराब के विरुद्ध कराईकेला पुलिस की कार्रवाई, 250 किलो जावा महुआ नष्ट
चक्रधरपुर, मई 14 -- बंदगांव। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कराईकेला पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस बल ने जरजट्टा के जंगली इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जरजट्टा के जंगल वाले इलाके में चोरी-छिपे अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- बड़े पैमाने पर जावा किया नष्ट, शराब जब्त मौके से पुलिस ने 250 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.