अवैध शराब के मामले में महिला के विरुद्ध केस
अमरोहा, मई 30 -- महिलाओं के अवैध देशी शराब बिक्री के विरोध के बाद पुलिस हरकत में आ गई। शनिवार को कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर अवैध शराब बेचने के आरोप में एक महिला को पकड़ लिया। मौके से करीब 10 लीटर देशी शराब बरामद की गई। शुक्रवार को गांव जैथल की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि गांव में लंबे समय से महिला द्वारा शराब का धंधा चल रहा है, जिससे घरेलू हिंसा और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। शनिवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला कविता देवी के यहां दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से अवैध 10 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.