अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चटकपुर और गुरगुटोली में भट्ठियां ध्वस्त
लातेहार, जून 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चटकपुर व गुरगुटोली गांव में छापेमारी कर शराब निर्माण के अड्डों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने में उपयोग की जा रही भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर मौजूद जावा महुआ, शराब बनाने के बर्तन और तैयार अवैध शराब को नष्ट किया। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई। अभियान में पुलिस जवानों के साथ महिला पुलिस बल की भी सक्रिय भागीदारी रही। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके खिलाफ लगातार सघन अभियान जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.