अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी
रांची, जून 13 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 अमन आर्यन ने शुक्रवार देर शाम नगड़ी के नारों बाजार के आसपास अवैध शराब और अड्डेबाजी को लेकर छापामारी अभियान चलाया। मौके पर नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय सहित नगड़ी थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे। सर्च अभियान के दौरान नारो बजार टांड के समीप के एक होटल से दर्जन भर बीयर की बोतल बरामद हुई। मौके पर नारों बाजार में अड्डेबाजी करने वालों युवकों को भी चेतावानी देकर वहां से खदेड़ा। मौके पर डीएसपी अमन आर्यन ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी हेतु नगड़ी थाना के प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.