महोबा, जनवरी 7 -- कुलपहाड़, संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन और पुलिस के द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में 1200लीटर लहर नष्ट कराया गया। पुलिस ने 85 लीटर अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंव मच गया। बुधवार को चलाए गए अभियान में अधिकारी कबूतरा डेरा पहुंचें। मौके पर नौ बड़ी सीमेंट की टंकी में लहन बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों को देख कबूतरा डेरा में अवैध शराब बनाने में लगे कबूतरा डेरा के लोग चंपत हो गए। एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार, सीओ रविकांत गोंड के नेतृत्व में पुलिस ने लहन नष्ट कराया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बेलाताल सुजीत जायसवाल, पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। अवैध शराब में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.