पलामू, जुलाई 7 -- छतरपुर। पलामू जिला उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध संचालित भट्ठियों के खिलाफ नौडीहा थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जावा महुआ, कच्चे शराब आदि को नष्ट किया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक्साइज इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि नौडीहा थाना क्षेत्र के सरईडीह, करकट्टा व जमालपुर इलाके में कार्रवाई की गई है। 1400 लीटर जावा महुआ सहित 40 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। जमालपुर में अवैध रूप से संचालित कर रहे भट्टी संचालक कृष्णा यादव, नागेन्द्र यादव उर्फ मिश्री जी, महेन्द्र साव को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: भट्ठी तोड़कर बड़े पैमाने पर जावा महुआ किया विनष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...