पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया, सुआ, लहसुनिया, भुसही और चियांकी गांवों में अवैध देशी शराब के निर्माण के खिलाफ पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने करीब 5 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर अवैध शराब बनाने के उपकरण भी मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे तत्वों पर नजर बनाए हुए है। थाना प्रभारी ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.