चक्रधरपुर, जून 4 -- चक्रधरपुर। अधीक्षक उत्पाद, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चक्रधरपुर एवं टोकलो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब की छापेमारी कार्रवाई के दौरान कुल 17 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को अवैध चुलाई शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. वहीं टोकलो थाना क्षेत्र के चीटपिल गांव में अवैध चुलाई शराब की बिक्री के लिए गुप्त स्थान पर छापेमारी कर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियानों में कुल 17 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई है।

कानूनी कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध...