अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने की छापेमारी
रुद्रपुर, मई 12 -- सितारगंज, संवाददाता। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम लौका, गोठा और पंडरी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो घरों से कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले गोठा के जंगल में एक ग्रामीण का संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में कच्ची शराब की बढ़ती लत के कारण लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। महिलाओं ने पुलिस को बताया था कि शराब और नशे की वजह से परिवार टूट रहे हैं। इससे पहले पुलिस ने भी चेकिंग अभियान चलाकर 67 पाउच अवैध शराब बरामद किए थे। सोमवार को आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान विहिप प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत समेत बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आबकारी टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.