अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 110 किलो लहन नष्ट, 12 लीटर शराब बरामद
सुल्तानपुर, अगस्त 7 -- चांदा (सुलतानपुर), संवाददाता। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने चांदा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी सुल्तानपुर के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ गोपीनाथपुर व देउरघाट गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 110 किलो महुआ लहन नष्ट किया गया, जबकि 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया। छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अवैध शराब का सेवन न करें और कहीं भी अवैध शराब के निर्माण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.