शाहजहांपुर, मार्च 2 -- होली के मद्देनज़र अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए क्षेत्रों में कार्यवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश के निर्देशन में विभागीय टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, खुटार तथा कलान सहित कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों की तलाशी लेकर कच्ची शराब बनाने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि होली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्त...