बक्सर, फरवरी 28 -- अलर्ट डीजे बजाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर बक्सर, हमारे संवाददाता। होली पर्व पर शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी नजर रखी है। शराब पीना और बेचना महंगा पड़ेगा। हर चौक-चौराहे पर कड़ी सुरक्षा का आदेश दिया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती की जा रही है। उक्त बातें सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहीं। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि सुरक्षित तरीके से होली मनाएं और किसी भी प्रकार के हुड़दंग से बचें। कहा कि जिले के अधिकत्तर इलाका यूपी से सटा हुआ है। साथ ही नदी भी है। नदी मार्ग से भी तस्कर शराब की खेप लाने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए गंगा नदी में भी पुलिस निगरानी रख रही है। देर रात तक हर इलाके में निगरानी रखी जा रही है कि शर...