फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर से सटे गांव प्रेम नगर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपित परिवार और उनके साथी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दंपति के साथ दो पुत्रियां और समेत दो पांच को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दंपति का पुत्र भागने में सफल रहा।जानकारी के अनुसार, मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह अपनी टीम के साथ होली और होलिका दहन के मद्देनजर गश्त पर थे। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित एक दुकान पर अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि मुखबिर द्वारा किए जाने के बाद पुलिस टीम प्रेमनगर गांव स्थित विजय राजपूत की दुकान पर पहुंची। जब पुलिस टीम वायरल वीडियो की जांच कर रही थी, तभी आरोपी विजय राजपूत, उसकी...