कोडरमा, अप्रैल 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष से कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, जिला उपाध्यक्ष दशरथ पासवान और कांग्रेस नेता सोनू वारसी ने जिले की कानून व्यवस्था और लंबित मामलों को लेकर एसपी के समक्ष अपनी बातें रखीं। तिलैया डैम ओपी के फरार अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग रखी गई। जिले में चल रही अवैध शराब की भट्टियों और जुआ अड्डों पर पुलिस गश्त तेज करने का आग्रह किया गया। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। एसपी कुमार शिवाशीष ने सभी बिंदुओं पर अतिशीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अपराधियों के विरु...