देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के भगवंतपुर (काशिगा मोड़) में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने एक व्यक्ति को डंडों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। मामले में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसओ राजपुर प्रदीप रावत के मुताबिक प्रधान रेनू नैथानी शर्मा समेत अन्य ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति एक्टिवा पर अवैध शराब बेच रहा था। ग्रामीणों के टोकने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी का साथी पवन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे वहां से भगा दिया। भागते हुए आरोपी ने ग्रामीणों को वापस आकर गोली मारने की धमकी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों के साथ आई एक महिला ने भी उनके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.