मिर्जापुर, मार्च 2 -- मिर्जापुर। होली त्योहार के मद्देनजर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने रविवार को अवैध रुप से शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी की। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदलहाट में ईंट भट्ठे पर चल रही अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अदलहाट के रूपौधा स्थित सगुन ईंट भट्ठे पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने के बड़े काले कारोबार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से झारखंड निवासी चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि भट्ठा मालिक और मुंशी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार (लातेहार), अर्जुन उराव, शुभम (रांची) और जनक उराव (लोहरदग्गा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भट्ठे पर मजदूरी की आड़ में शराब का धंधा कर रहे थे। मौके से 30 लीटर अवैध देशी शराब, एक कुंतल लहन बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.