अवैध शराब का निर्माण, बिक्री और तस्करी पर हो कर्रवाई : डीएम
वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि अवैध शराब का निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वाणिज्य कर (व्यापार कर), आबकारी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन और खनन विभाग के प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के जुर्माना वसूली के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.