बस्ती, जून 8 -- बस्ती, हिटी। कोतवाली पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार से संबंधित एक वांछित इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि फरार आरोपी प्रहलाद निवासी खेडका गुज्जर थाना बादली जिला झज्जर हरियाणा पर एसपी स्तर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी टोल प्लाजा मड़वानगर के पास से गिरफ्तार कर लिया।सीओ ने बताया कि नौ सितंबर 2025 को टोल प्लाजा मड़वानगर से एक ट्रक पकड़ा गया था, जिसमें अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई थी। धरपकड़ के दौरान आरोपी प्रहलाद मौका पाकर फरार हो गया था, जिसके संबंध में थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इस मुकदमे में न्यायालय के आदेश पर प्राप्त कर कुर्की की उद्घोषणा करते हुए डुग्गी मुनादी भी कराई गई थी। पुलिस टीम ने फरार आरोपी को मुखबिर की सूच...